रायबरेली-कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत पटेल नगर कॉलोनी के सामने अज्ञात कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल लेकर कर दिया गया है। विदित हो कि उक्त हादसे में घायल आदित्य उम्र 30 वर्ष पुत्र दीप नारायण निवासी बछरावां मोटरसाइकिल से अपने खेतों में पानी लगाने जा रहा था। वह जैसे ही पटेल नगर कॉलोनी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।

rexpress 