रायबरेली-सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

रायबरेली-सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर तिलेडा गाँव के पास अपनी किसी रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे बाइक सवार पिता पुत्र को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल बाइक सवार राज पुत्र दिनेश कुमार उम्र 25 वर्ष अपने पिता दिनेश कुमार पुत्र रामकिशोर उम्र 45 वर्ष निवासीगण ग्राम टीका धामापुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी, उक्त मार्ग होते अपनी किसी रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम करदहा थाना मौरावा जनपद उन्नाव जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त मार्ग पर स्थित तिलेडा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा गंभीर रूप से घायल दोनों पिता पुत्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं राज का गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।