रायबरेली-गंगा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर

रायबरेली-गंगा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फटने से वह अनियंत्रित हो गया और सामने चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक भी पलट गया।
हादसे में कार सवार माता, पिता और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि घायल परिवार जौनपुर का रहने वाला है और किसी काम से जा रहा था। यह हादसा डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कठघर के पास हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।