रायबरेली में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच घायल

रायबरेली में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट इलाके में तेज रफ्तार स्कार्पियो और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार चालक की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।