रायबरेली-तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाने का लगाया आरोप

रायबरेली-तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाने का लगाया आरोप

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। घर से खेत जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फ़ानन में एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के बाजिदपुर मजरे देहली गांव की है। जानकारी के मुताबिक बाजिदपुर गांव का रहना वाला दिनेश यादव उम्र 26 वर्ष पुत्र रामसजीवन रविवार की देर शाम घर से पैदल खेत जा रहा था, तभी ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने दिनेश यादव को तेज रफ्तार ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में चीख-पुकार मच गई, जिसे लहूलुहान हालत में एम्बुलेंस से आनन-फ़ानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्साधिकारी डा.सौरभ सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जिनके करुण क्रन्दन से समूचा गांव कराह उठा। चिकित्साधिकारी डॉ.सौरभ सिंह ने बताया कि युवक के परिजन मृत अवस्था में युवक को अस्पताल लेकर आए थे, अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी। मृतक युवक गैर शादी शुदा था, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही एक व्यक्ति ने जानबूझकर दिनेश के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।