रायबरेली: युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जिले के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के खंधारीपुर मजरे जब्बारीपुर गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

rexpress 