रायबरेली तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन यात्री घायल

रायबरेली तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन यात्री घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो० न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां-लालगंज मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ऑटो बछरावां से लालगंज की ओर जा रहा था। रास्ते में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पियूष निवासी , बिंदु विश्वकर्मा निवासीगण सराय उमर तथा गुड्डी निवासी टेरा बरौला घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ऑटो की तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देना माना जा रहा है।