रायबरेली अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित ₹10000 की नगदी किया पार, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

रायबरेली अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित ₹10000 की नगदी किया पार, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

हरचंदपुर रायबरेली- अज्ञात चोरों ने घर के पीछे दीवाल में सेंध लगाकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। विदित हो कि बुधवार की सुबह 7:00 बजे के आसपास घर में चोरी होने की जानकारी गांव में आग की तरह फैली। भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा मदनी सलेमपुर गांव की बताई जा रही है। जहां अज्ञात चोरों ने संकठा प्रसाद के घर को निशाना बना दिया। घर के पीछे से दीवाल में सेंध काट कर चोर घर के अंदर कर दाखिल हुए। परिजनों के मुताबिक घर में करीब 2 किलो चांदी व कुछ सोने के जेवरात तथा ₹10000 की नगदी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। घर के परिजन बरामदे में सो रहे थे, जिन्हें घटना की भनक तक न लगी। सुबह होने पर घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खाली बक्सा सूटकेस टीवी इत्यादि समान ग्रामीणों ने देखा तो किसी के घर चोरी होने की जानकारी सामने आई। आस पड़ोस में देखा गया तो संकठा प्रसाद के घर में दीवाल में पीछे से सेंध कटी हुई थी और घर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।