रायबरेली ट्रैक्टर व कार की जोरदार टक्कर, कार चालक गंभीर रूप से घायल, कार के उड़े परखच्चे
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां, रायबरेली- ट्रैक्टर व कार की जोरदार भिड़ंत, कार के परखच्चे उड़ने के साथ-साथ चालक मामूली रूप से घायल हुआ, पहुंची पुलिस में चालक का इलाज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे की घटना बताई जा रही है। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के कृष्णपुर मजरे ठकुराइन खेड़ा के पास बांदा-बहराइच मार्ग पर ट्रैक्टर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुरुबक्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी मानेंदर सिंह वैन्यू कार से फतेहपुर से लखनऊ अपनी बुआ के घर जा रहे थे। इसी दौरान ठकुराइन खेड़ा गांव के पास उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।बताया गया कि ट्रैक्टर बछरावां से गुरुबक्शगंज की ओर जा रहा था।दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में कार चालक मानेंदर सिंह के कंधे और सिर में चोटें आईं। गलीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्योंकि कार की स्थिति आप देख सकते हैं किस तरह से दुर्घटना में वाहन के परखच्चे हो गए है ।स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी क्लीनिक पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर गुरुबक्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली। हादसे के चलते बांदा-बहराइच मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस की मौजूदगी में वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है,जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

rexpress 