रायबरेली: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद अभियुक्त दीपू को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपने तथा अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।
गदागंज थाना पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

rexpress 