Raibareli-तिरंगा हमारे देश की आन,बान व शान है : धीरेंद्र बहादुर सिंह*

Raibareli-तिरंगा हमारे देश की आन,बान व शान है : धीरेंद्र बहादुर सिंह*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*आजादी को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए हम सभी को अपने घरों की छत पर तिरंगा फहराना चाहिए - पूर्व विधायक*



सरेनी-रायबरेली-पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा है कि तिरंगा हमारे देश की आन,बान व शान है।इसका सम्मान करना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है।वे सरेनी के शहीद स्मारक परिसर में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।श्री सिंह ने कहा कि आजादी को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए हम सभी को अपने घरों की छत पर तिरंगा फहराना चाहिए

यह तिरंगा हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा कि राष्ट्र व राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।इसके पूर्व उन्होंने ध्वज फहराया व सभी ने राष्ट्र गीत गाया।उन्होंने सभी से शहीद दिवस (18 अगस्त) के सफल आयोजन हेतु नीरज श्रीवास्तव को यथा सम्भव सहयोग करने की अपील भी की।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामू सिंह, बच्चा सिंह,पप्पू सिंह,विवेक पाण्डेय,निर्भय


 सिंह,पूती सिंह,राम किशोर,राजेश सिंह संतोष,नीरज आदि उपस्थित रहे।