रायबरेली: शराब ठेके पर पुलिस की गुंडई! शराब पी रहे लोगों को पुलिसकर्मी ने मारी लात, CCTV फुटेज वायरल

रायबरेली: शराब ठेके पर पुलिस की गुंडई! शराब पी रहे लोगों को पुलिसकर्मी ने मारी लात, CCTV फुटेज वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


ठेका संचालक पर दबाव बनाने का आरोप, पुलिस और संचालक के बीच हुई तीखी बहस

रायबरेली- जिले के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई चौराहे पर स्थित शराब ठेके के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शराब पी रहे लोगों को पुलिसकर्मी द्वारा लात मारने का मामला सामने आया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि शराब ठेके के बाहर भारी संख्या में लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान चौकी इंचार्ज अजय पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां गहमागहमी का माहौल बन गया। वायरल सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी शराब पी रहे लोगों को लात मारते हुए दिखाई दे रहा है।
वहीं, ठेका संचालक ने पुलिस कर्मियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मौके पर ठेका संचालक और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और कथित अभद्रता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब सवाल यह है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस का यह रवैया कितना उचित है? वायरल वीडियो की जांच और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं।