रायबरेली-तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक

रायबरेली-तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं तीसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।