Raibareli-भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा रैली

Raibareli-भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा रैली

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के क्रम मे शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा डलमऊ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा डलमऊ कस्बे के विभिन्न गलियों में तिरंगा रैली निकाली गई और लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया
  रैली की अगुवाई कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के डलमऊ मंडल अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा की अगुवाई में डलमऊ कस्बे के संकट मोचन मंदिर परिसर से सैकड़ों मोटरसाइकिलो के साथ  तिरंगा रैली निकाली गई जो कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए मुराई बाग कस्बे तक पहुंची मंडल अध्यक्ष द्वारा जगह-जगह लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया और साथ ही लोगों को ध्वज लगाने के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी गई इस मौके पर शुभम त्रिपाठी श्रवण कुमार यादव आशीष  सक्षम मिश्रा रिंकू मौर्या अंकुर तिवारी ए पी रावत शिवम सोनकर आदित्य यादव सौरभ तिवारी दीपक शिवा आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे