रायबरेली-छठे राज्य वित्त आयोग से संवाद के लिए रायबरेली से प्रधान अखिलेश का हुआ चयन*
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली - पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 10 जून को लखनऊ के गोमतीनगर सेक्टर-6 स्थित होटल स्कायर इन में छठे राज्य वित्त आयोग के साथ पंचायत प्रतिनिधियों के संवाद कार्यक्रम के लिए प्रत्येक मंडल से 07 प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। इसी क्रम में रायबरेली जनपद से लालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी के प्रधान अखिलेश यादव का चयन किया गया है।
प्रधान अखिलेश आयोग के समक्ष पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, वित्तीय आवश्यकताओं तथा ग्रामीण विकास से संबंधित सुझावों को प्रस्तुत करेंगे। इनके चयन से जनपद के पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यह अवसर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, पंचायतों की वित्तीय जरूरतों और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को राज्य स्तर पर रखने का मंच प्रदान करेगा। इससे पंचायतों को मिलने वाले संसाधनों और सुविधाओं के संबंध में प्रभावी सुझाव दिए जा सकेंगे।
रायबरेली जनपद से प्रधान अखिलेश को चयनित होने पर क्षेत्रवासियों एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों द्वारा बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे जनपद की पंचायतों की समस्याओं और आवश्यकताओं को आयोग के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे।

rexpress 