रायबरेली डीएम व एसपी द्वारा "एक पेड़ मां के नाम अभियान 3.0" के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
रायबरेली- दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा "एक पेड़ मां के नाम अभियान 3.0" के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारी गणों एवं उपस्थित जनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी है इसी कड़ी में उन्होंने यह भी कहा कि आइये हम सभी एक पेड़ लगाकर अपनी मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

rexpress 