मानवता की जीत: कैंसर पीड़ित आशीष कुमार के इलाज के लिए टीम वानर सेना ने 12 घंटे में जुटाए 40 हजार रुपये
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र के रहने वाले कैंसर पीड़ित आशीष कुमार के इलाज के लिए 70 हजार रुपये की कीमोथेरेपी की आवश्यकता है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए यह राशि जुटाना बड़ी चुनौती थी। ऐसे कठिन समय में समाज के संवेदनशील लोगों ने आगे आकर मानवता और सेवा का परिचय दिया।
जिला अध्यक्ष धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम वानर सेना ने मात्र 12 घंटे के भीतर जनसहयोग से 40 हजार रुपये की राशि एकत्र कर सेवा और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। इस अभियान ने यह साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होता है, तो किसी भी जरूरतमंद की मदद के लिए उम्मीद की नई किरण जग जाती है।
यह सेवा अभियान संरक्षक अजित प्रताप सिंह एवं बृजेश सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य में टीम के महेंद्र सिंह, के.पी. सिंह, अभिवेक सर, राजेंद्र, प्रांशू, बंटी, कुंवर, हर्षित, प्रतिक्षम, आर्यन, करन, गौरव, संदीप सहित सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
टीम वानर सेना ने लोगों से अपील की है कि आशीष कुमार के इलाज के लिए अभी भी सहयोग की आवश्यकता है। हर छोटी-बड़ी मदद किसी की जिंदगी बचाने की उम्मीद बन सकती है। यदि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ते हैं, तो इलाज के लिए आवश्यक पूरी राशि आसानी से जुटाई जा सकती है।
मानवता, सेवा और सामाजिक एकजुटता की यह पहल समाज के लिए प्रेरणा है। जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर ही एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सकता है।

rexpress 