Raibareli-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय के आवाहन में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Raibareli-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय के आवाहन में निकाली गई तिरंगा यात्रा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी के आवाहन पर हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम में विशाल रैली का आयोजन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर के नेतृत्व में व्यापारियों को स्टीकर और झंडे वितरित कर मधुबन क्रॉसिंग से मस्जिद होते हुए घोसियाना ,मनिका रोड तक पदयात्रा की गई इस दौरान वंदे मातरम, तिरंगा मेरी जान तिरंगा मेरी जान, तिरंगा मेरी शान एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिंदाबाद, संदीप बंसल जिंदाबाद के गगन भेदी नारे व्यापारियों द्वारा लगाए गए,
आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित पदयात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री राजनारायण अग्रहरी, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, प्रभारी जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ल, जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ पूनम तिवारी रहे,
नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता एवं नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद ने कहा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रत्येक व्यापारी अपने घर एवं दुकान पर तिरंगा लगाएगा,नगर प्रभारी केके गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज प्रजापति ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी के आवाहन पर व्यापारी समाज को जागरूक करने का काम किया गया है, जो व्यापारी झंडे नहीं खरीद सकते थे उनको झंडे वितरित कर उनको प्रेरित किया गया है।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज दुबे, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी, उपाध्यक्ष


 प्रशांत सिंह, उपाध्यक्ष वी के रावत, जिला युवा महामंत्री दिग्विजय सिंह, अब्दुल अहद, छोटू खरादी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, मेराज अहमद, राजू मिस्त्री, ऋषि कुमार, मुस्ताक अहमद, आनंद टेलर, महेश मिश्रा, रज्जाक खान, मोहम्मद लतीफ, आसिफ, तौसीफ, रिजवान आदि शामिल रहे।