रायबरेली चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े सरेआम चौराहे से बाइक की पार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी अंतर्गत हरदोई गांव के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास चोरों के बुलंद हौसलों का नजारा देखने को मिला। जब दिनदहाड़े उक्त चौराहे पर स्थित शराब ठेके के पास से चोरों ने एक बाइक पार कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार नीरज पुत्र रामसजीवन निवासी हिलगी पोस्ट कासो पहाड़पुर थाना हरचंदपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बलईमऊ गांव अपनी बहन के यहां आया था और हरदोई चौराहे पर गया हुआ था। तभी ठेके के बाहर वह अपनी बाइक खड़ी कर ठेके के अंदर शराब लेने के लिए चला गया, जब वह बाहर निकला तो उसे उसकी बाइक गायब मिली। इसके पश्चात उसके द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल की जा रही है।

rexpress 