Raibareli- ग्राम प्रधान के उपचुनाव की वोटिंग शान्ति पूर्ण संपन्न

Raibareli- ग्राम प्रधान के उपचुनाव की वोटिंग शान्ति पूर्ण संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935637

ऊंचाहार-रायबरेली ग्राम प्रधान के  उपचुनाव की वोटिंग संपन्न हो गई है। जिसमें ऊंचाहार ब्लाक की ग्राम पंचायत ईश्वर दास पुर में 72.47 फीसदी तथा रोहनिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत पयागपुर नदौरा में 75.24 फीसदी पोलिंग हुई है। दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों की असामयिक मृत्यु के बाद उपचुनाव हुआ है।

 एसडीएम आशीष मिश्रा,सीओ अशोक कुमार सिंह व तहसीलदार अजय गुप्ता ने पुलिस बल के साथ दोनों मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंजमाम रहे। कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। मतदान शान्ति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतों की गणना शुक्रवार को दोनों ब्लाक के सभागार में होगी।