रायबरेली में बीएसए का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार बदले

रायबरेली में बीएसए का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार बदले

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने 9 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार नंद लाल रजक को डलमऊ से हटाकर रोहनिया का प्रभार दिया गया है, जबकि सत्य प्रकाश यादव को रोहनिया से डलमऊ भेजा गया है।
इसी क्रम में सत्य प्रकाश सिंह को लालगंज, राजीव कुमार ओझा को ऊंचाहार और ऋचा सिंह को सलोन का प्रभार सौंपा गया है। वहीं सुरेंद्र प्रताप को बछरावां ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अमावां में कार्यरत ऋचा सिंह को शिवगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तरुण कुमार को सरेनी तथा सुधा वर्मा को दीनशाह गौरा का प्रभार सौंपा गया है।
बीएसए की ओर से जारी इस तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकता और शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।