रायबरेली - अपर जिलाधिकारी एवं राजस्व टीम ने स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरो का किया आवश्यक निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

रायबरेली - अपर जिलाधिकारी एवं राजस्व टीम ने स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरो का किया आवश्यक निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- अमन श्रीवास्तव 
मो - 8115983620

रायबरेली- जनपद में कड़ाके की ठंड होने के चलते अधिकारी भी सक्रियता से रैन बसेरों व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जिससे कि किसी भी व्यक्ति को ठंड न लगने पाए और व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनी रहे।बीते बृहस्पतिवार रात्रि 9:00 बजे के आसपास रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने भीषण शीत लहर व ठंड के चलते जनपद में संचालित निराश्रितों के लिए बस स्टेशन, घंटाघर, सुपर मार्केट, जिला अस्पताल एवं शहर के अन्य मुख्य स्थान समेत स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया एवं समस्त आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने भी प्रदेश में बढ़ती सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए सभी अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता और तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।