व्यापार मंडल द्वारा प्रधानमंत्री को यूपीआई पर ज्ञापन

व्यापार मंडल द्वारा प्रधानमंत्री को यूपीआई पर ज्ञापन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली:उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,वित्त मंत्री सीतारमण भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन एवं सुझाव जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट रामावतार जी को दिया गया, ज्ञापन एवं सुझाव में कहा गया कि यूपीआई आज देश में डिजिटल भुगतान का एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक माध्यम बन चुका है विशेष रूप से लघु एवं मध्यम वर्गी व्यापारियों तथा उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई ने भुगतान प्रक्रिया को सरल सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया है, भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर से 2000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4% एमडीआर निर्धारित किए जाने के संदर्भ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कोर इकाई की बैठक में इस विषय पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया, बैठक में सुझाव रखा गया कि व्यापारियों एवं उद्यमियों पर अतिरिक्त भार को कम करने डिजिटल भुगतान को निरंतर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमडीआर लागू होने की न्यूनतम लेनदेन सीमा 2000 से बढ़कर 10000 किया जाए मासिक अधिकतम एमडीआर सीमा एक लाख से बढ़कर 5 लाख किया जाए, मंडल का मानना है कि इस प्रकार की व्यवस्था से लघु एवं मध्यम वर्ग की व्यापारियों पर अनावश्यक वित्तीय भार नहीं पड़ेगा और वह बिना किसी अतिरिक्त दबाव के यूपीआई एवं डिजिटल भुगतान को अपनाते रहेंगे आज यूपीआई देश के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए एक आवश्यक भुगतान माध्यम बन चुका है इसकी सुविधा पारदर्शिता और त्वरित भुगतान व्यवस्था ने व्यापारिक गतिविधियों को गति प्रदान किया ऐसे समय में आवश्यक है कि ऐसी नीतियां बनाई जाए जिससे व्यापारी डिजिटल भुगतान से विमुख होकर पुनः नगद लेनदेन की ओर जाने के लिए विवश ना हो, अतः अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त सुविधाओं पर सहानुभूतपूर्वक विचार करते हुए एमडीआर की न्यूनतम लेनदेन सीमा  10000 तथा मासिक अधिकतम सीमा 5 लाख किए जाने पर आवश्यक निर्णय लेने की कृपा करें, यह कदम देश में डिजिटल भुगतान को और अधिक प्रोत्साहित करने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा डिजिटल एवं कैश अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल संदीप जैन, जिला कोषाध्य चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, नगर उपाध्यक्ष वी के रावत, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील, शहीद दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे,!