रायबरेली - महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न के बारे में किया गया जागरूक

रायबरेली - महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न के बारे में किया गया जागरूक

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

रायबरेली- प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु “मिशन शक्ति 5.0” के अन्तर्गत 100 दिवसीय विषेश कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद कार्यक्रमो का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के नेतृत्व मे आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति 5.0 की जारी कार्ययोजना के अनुसार (महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013) के प्रावधानों पर जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण तथा गरिमा से कार्य करने का अधिकार, महिलाओं के प्रति सभी प्रकार के विभेदों को दूर करने सम्बन्धी अभिसमय और महिलाओं के संरक्षण के लिए उक्त अभिसमय को प्रभावी करने के लिए उपबन्ध करना समिचीन है। किसी कार्य स्थल पर आन्तरिक परिवाद समिति के गठन सम्बन्धी नियमों के बारे में जानकारी दी गई। जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनायें यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिला की पुत्री विवाह, दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, महिलाआंे का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा समस्त टोल फ्री नम्बर 1930 साइबर हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन सेवायें, 112 आपात कालीन पुलिस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवायें, 1098 चाइल्ड लाईन, 181 विमेंस हेल्प लाइन, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिये एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।