रायबरेली-सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग मे मारा छापा,अधिशासी अभियंता सुशील यादव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी रहे नदारत
- सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का अचानक छापा, विभाग में मचा हड़कंपप्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को रायबरेली स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर औचक निरीक्षण (छापा) मारा। मंत्री के अचानक पहुंचने से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शहर के कैनाल रोड स्थित कार्यालय में जब मंत्री पहुंचे, तो वहां अधिशासी अभियंता सुशील यादव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की।मंत्री ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों की सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए, अन्यथा लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी मंत्री के छापे के बाद से सिंचाई विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है और अधिकारी अब अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

rexpress
