रायबरेली-खाकी का मानवीय चेहरा आया सामने, ठंड में बुजुर्ग महिलाओं के लिए मददगार बनी मित्र पुलिस

रायबरेली-खाकी का मानवीय चेहरा आया सामने, ठंड में बुजुर्ग महिलाओं के लिए मददगार बनी मित्र पुलिस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-वर्दी का फर्ज सिर्फ कानून व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त लोगों के दुख-दर्द में सहभागी बनना भी है। इसी मानवीय सोच की मिसाल डीह थाना पुलिस ने पेश की है। ठंड के मौसम में जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं की मदद के लिए पुलिसकर्मियों ने आगे बढ़कर कंबल वितरित किए।
डीह थाने में तैनात उपनिरीक्षक मोहित शर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिलाओं को कंबल देकर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाने की सराहनीय पहल की। पुलिस की इस मदद से बुजुर्ग महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला।
इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि खाकी केवल अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाने वाली वर्दी नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए सहारा और आमजन के लिए भरोसे का नाम भी है। मित्र पुलिस की इस दरियादिली की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
डीह थाना पुलिस की इस पहल ने वर्दी के पीछे छिपी संवेदनशीलता और इंसानियत की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की है।