रायबरेली-डीएम ने साधन सहकारी समिति लोधवामऊ एवं धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

रायबरेली-डीएम ने साधन सहकारी समिति लोधवामऊ एवं धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


खाद की उपलब्धता और धान खरीद व्यवस्था का लिया जायजा

रायबरेली-जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकासखंड महराजगंज स्थित साधन सहकारी समिति लोधवामऊ का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही उर्वरक व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा किसानों को खाद प्राप्त करने में हो रही सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
          इस दौरान केंद्र प्रभारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि समिति पर यूरिया एवं एनपीके खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित किया जाए।
          इसके उपरांत जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर संचालित धान खरीद प्रक्रिया, अब तक की गई खरीद तथा किसानों को किए गए भुगतान की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से खरीद एवं भुगतान संबंधी अभिलेखों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
          जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से क्रय सुनिश्चित किया जाए तथा क्रय किए गए धान का भुगतान निर्धारित समयावधि में किसानों के खातों में सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही किसानों को क्रय केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।
          इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी महराजगंज आयुष अग्रवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।