रायबरेली-डीएम ने अमृत योजना-2.0 के तहत पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण

रायबरेली-डीएम ने अमृत योजना-2.0 के तहत पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


शत-प्रतिशत घरों तक पेयजल पहुंचाने के दिए निर्देश

नियमित एवं सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने के साथ पानी सप्लाई का समय निर्धारित करने के दिए निर्देश

रायबरेली-जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने अमृत योजना-2.0 के अंतर्गत जल निगम (शहरी) द्वारा संचालित पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, जलापूर्ति की स्थिति तथा घरों को पेयजल कनेक्शन से आच्छादित किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
         जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित करते हुए आमजन को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को पानी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ शहरी क्षेत्र के प्रत्येक घर एवं परिवार तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए शत-प्रतिशत घरों को योजना के अंतर्गत आच्छादित किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी घर अथवा परिवार पेयजल सुविधा से वंचित न रहे।
          उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को नियमित, सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने तथा योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और जनसुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।     
            निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
          इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) मो० अफजल खान, सहायक अभियंता जगदीश प्रसाद, अवर अभियंता एस० पी० श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।