रायबरेली: नायब तहसीलदार का स्टेनो बताकर ग्रामीणों से वसूली का आरोप, शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
सरकारी पद और तहसीलदार की गाड़ी का कथित दुरुपयोग कर गांव में रौब दिखाने का आरोप, शिकायतकर्ता ने न्याय की लगाई गुहार
रायबरेली-डलमऊ तहसील क्षेत्र के पूरे जैकी का पुरवा मजरे धीरनपुर विसनदासपुर निवासी लालबहादुर पुत्र गंगादीन ने अनुराग बहादुर यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अनुराग बहादुर यादव डलमऊ तहसील में नायब तहसीलदार का स्टेनो बताकर गांव के लोगों से विभिन्न कार्य कराने के नाम पर पैसे वसूलते हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अनुराग बहादुर यादव के भाई अनुपम बहादुर यादव तहसीलदार रायबरेली की गाड़ी चलाते हैं। इसी गाड़ी का इस्तेमाल कर अनुराग बहादुर यादव गांव में रौब दिखाते हैं और गाड़ी के साथ स्टंटबाजी करते हुए लोगों के बीच अपना प्रभाव जमाने का प्रयास करते हैं।
लालबहादुर का आरोप है कि सामाजिक रूप से विरोध करने पर अनुराग बहादुर यादव ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया तथा धमकी देते हुए कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप
शिकायतकर्ता लालबहादुर का कहना है कि मामले को लेकर शिकायत किए जाने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और शिकायत पर कब तक कार्रवाई होती है।

rexpress 