डीजीपी के स्टाफ ऑफिसर पूर्णेंदु सिंह भारतीय पुलिस सेवा में किया गया चयनित डीजीपी ने किया सम्मानित

डीजीपी के स्टाफ ऑफिसर पूर्णेंदु सिंह भारतीय पुलिस सेवा में किया गया चयनित डीजीपी ने किया सम्मानित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

यूपी डीजीपी के स्टाफ ऑफिसर पूर्णेंदु सिंह को पदोन्नति देकर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित किया गया है ,डीजीपी राजीव कृष्ण ने आई पी एस का स्टार लगाकर पूर्णेन्दु सिंह को बधाई दी,पूर्णेंदु सिंह उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2000 बैच के अधिकारी हैं। मूलतः जनपद सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के ग्राम लामा बनकठा मोतिगरपुर के  निवासी है तथा अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी पाठशाला गोपाल पुर बड़ा गांव, केन्द्रीय विद्यालय अमहट व एमजीएस इण्टर कालेज सुल्तान पुर से करते हुए  उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूर्ण की। समाजशास्त्र विषय में गोल्ड मेडलिस्ट होने के उपरांत  उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सन 2000 की परीक्षा में 11वां स्थान पाकर उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में कार्य करते हुए समाज से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी फतेहपुर गोण्डा, फिरोजाबाद, मऊ, मिर्जापुर जैसे विभिन्न जनपदों में पुलिस क्षेत्राधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात तथा कुंभ/ माघ मेला प्रयागराज में यातायात / भीड नियंत्रण के महत्वपूर्ण भूमिका में तैनात रहने के उपरांत जनपद लखनऊ में पुलिस अधीक्षक यातायात के रूप में कार्य करने का लंम्बा अनुभव रहा है।  श्री पूर्णेन्दु सिंह को उनकी पुलिस कार्यं के प्रति निष्ठा, लगन, उत्साह व कर्तव्य-परायणता को देखते हए प्राघानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा प्रशंसा पत्र, माननीय मुख्यमंत्री, उ.प्र. द्वारा कुंभ सेवा मेडल, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा कमेंडेशन डिस्क (रजत) कमेन्डेशन डिस्क
(स्वर्ण) कमेंडेशन डिस्क (प्लैटिनम), पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था तथा 100 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा पत्र व गैरसरकारी, स्वैक्षिक संगठनों, ट्रान्सपोर्ट युनियन द्वारा स्मृति चिन्ह
प्रदान किया गया । गुणवत्तापूर्ण विवेचना हेतु भारत सरकार के केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा भी श्रेष्ठ विवेचक का दक्षता मेडल प्रदान किया गया है। अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए, प्रयागराज व आगरा पुलिस जोन फुटबाल टीम के कैप्टन व तैराकी में जोन लेवल चौम्पियन रहे। वार्षिक पुलिस परेड 2005 में पीएसी बल का ध्वज-वाहक तथा 5 वर्ष गणतंत्र दिवस
परेड का परेड कमाण्डर होने का गौरव भी प्राप्त है। आप उ.प्र. पुलिस की जनपदीय ईकाई के साथ विजिलेंस, पावर कार्पोरिशन, इन्टेलीजेन्स जैसी विशिष्ट ईकाइयों में कार्यकरने का व्यापक अनुभव रखते हैं। पुलिस प्रशिक्षण के साथ ही साथ सीबीआई एकेडमी, तकनीकी सेवा मुख्यालय,प्रतिष्ठान सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन ,साईबर सुरक्षा ,आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों प्रशिक्षित व दक्ष है। 1 जुलाई को भारत सरकार की अधिसूचना के द्वारा आईपीएस में चयनित किया गया है।