रायबरेली-राष्ट्रीय स्तर सेवा संस्कृति उत्सव में चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी उंचाहार ने दिलाया गौरव

रायबरेली-राष्ट्रीय स्तर सेवा संस्कृति उत्सव में चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी उंचाहार ने दिलाया गौरव

-:विज्ञापन:-




      रिपोर्ट-सागर तिवारी

उंचाहार-रायबरेली-चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी उंचाहार ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए राष्ट्रीय स्तर सेवा संस्कृति उत्सव (लोक रंग माटी के संग) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय एवं प्रयागराज संगीत समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
विद्यालय के संगीत समूह एवं एकल प्रस्तुति को निर्णायकों एवं दर्शकों ने सराहा और उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला।
विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार स्वामी ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए  सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, मार्गदर्शकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने विशेष रूप से संगीत शिक्षक श्री आदित्य एवं नृत्य शिक्षिका श्रीमती पूजा को धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपने समर्पित मार्गदर्शन, नृत्य-रचना (कोरियोग्राफी) एवं निरंतर प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

प्राचार्य मनीष कुमार स्वामी ने कहा कि –

“ऐसी उपलब्धियाँ न केवल विद्यालय को गौरवान्वित करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों को सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्टता की प्रेरणा देती हैं। यह चिन्मया विद्यालय की समग्र शिक्षा पद्धति की सशक्त झलक है।विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रस्तोता विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ की टीम भावना एवं समर्पण की सराहना की, जिनके सहयोग से यह राष्ट्रीय स्तर की सफलता संभव हो सकी।इस उपलब्धि के साथ चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी उंचाहार ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि यह संस्था प्रतिभाओं को निखारने और सांस्कृतिक मूल्यों को राष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है।