बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!

बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!

-:विज्ञापन:-

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर सियासी पारा हाई है। मैथिली ठाकुर आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि मैथिली ठाकुर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। वह अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

बता दें कि मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। वह अभी 25 साल की हैं। वह बिहार के मधुबनी से आती हैं। मगर वो काफी समय से दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहीं है।

मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर हैं जो उनके गुरु भी हैं और संगीत की शिक्षा देते हैं। वहीं पूजा ठाकुर उनकी मां हैं। मैथिली ठाकुर के दो भाई हैं ऋषभ ठाकुर और अयाची।

भरत बिंद भी भाजपा में शामिल

गौरतलब है कि बिहार की चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर के साथ राजद विधायक भरत बिंद ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलवार की शाम भाजपा की सदस्य ग्रहण कर ली।

इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के मतदाता फिर से एनडीए की सरकार बनाने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास कर रहा है। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष विकास को लेकर कोई बात नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा, विपक्ष आज परेशान है कि एनडीए सौहार्दपूर्ण तरीके से सीट बंटवारे की घोषणा कर दी। यही नहीं, उम्मीदवारों की भी घोषणा शुरू हो गई है। विपक्ष हताशा में है। एनडीए में सम्मिलित पांचों दल चट्टानी एकता के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। अभी आगे और देखिए क्या होता है। सही अर्थों में विपक्ष धराशायी होते जा रहा है, क्योंकि हमने पारदर्शिता के साथ गठबंधन धर्म भी निभाया है। उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और विजयी भी होंगे।