संजीव शुक्ला की 50वीं जयंती पर प्राथमिक विद्यालय निगोही में तिथि भोज आयोजित
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
डीह- विकास क्षेत्र डीह के प्राथमिक विद्यालय निगोही में संजीव शुक्ला की 50वीं जयंती के अवसर पर तिथि भोज एवं शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को पेन, पेंसिल, कटर, कॉपी सहित अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश विद्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों के साथ बैठकर तिथि भोज में भोजन किया तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
आयोजक एवं विद्युत विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर आलोक शुक्ला के प्रतिनिधि शिव प्रकाश द्विवेदी द्वारा बच्चों के अध्ययन के लिए उपलब्ध कराई गई शैक्षिक सामग्री का खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने बच्चों को वितरण किया। अध्ययन सामग्री पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार त्रिपाठी, एआरपी अंकुर मिश्रा, एआरपी आलोक मिश्रा, सहायक अध्यापक शिव प्रकाश द्विवेदी, विकास पाल, विशाल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर, सबीहा बानो, एसएमसी अध्यक्ष अर्पित सिंह, जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्य शिखा दीक्षित सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के आयोजक आलोक शुक्ला एवं प्रतिनिधि शिव प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई में आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।

rexpress 