रायबरेली-रोजगार सेवक पर जानलेवा हमला पहले धमकी, फिर जानलेवा हमला... डीह पुलिस की नींद क्यों नहीं टूटी?

रायबरेली-रोजगार सेवक पर जानलेवा हमला पहले धमकी, फिर जानलेवा हमला... डीह पुलिस की नींद क्यों नहीं टूटी?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

तहरीर पर तीन लोगों पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज

नहीं मिला आवास तो रोजगार सेवक को पीटा

रायबरेली--प्रधानमंत्री आवास न मिलने से नाराज एक ही परिवार के तीन लोगों ने ग्राम रोजगार सेवक और उनकी पत्नी की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की। महिला की तहरीर पर तीन लोगों पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई है। कचनावां गांव निवासी जमीलुन के मुताबिक उनके पति यूनुस (40) ग्राम रोजगार सेवक हैं।

रविवार शाम पति यूनुस घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे। गांव के ही रामबहादुर सिंह अपने दो बेटों विकास सिंह, शिव सिंह घर आए। तीनों लोगों ने धमकी देने लगे कि तुम्हरी वजह से मेरा प्रधानमंत्री आवास कट गया है तीनों लोग गालीगलौज करने लगे
विरोध करने पर लाठी-डंडे से पति को घायल कर दिया। बीचबचाव करने पर उन्हें भी पीटा। जमीलुन का आरोप है कि रविवार सुबह भी आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी थी। शिकायत के बाद भी पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा रहा कि यह घटना हो गई। गंभीर रूप से घायल ग्राम रोजगार सेवक को जिला अस्पताल के बाद एम्स और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीह थाना प्रभारी को टीम के साथ लगाया गया है