रायबरेली-महराजगंज में राष्ट्रीय सत्संग कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जनपद रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र स्थित पाली में राष्ट्रीय सत्संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सत्संग प्रेमियों ने सहभागिता की। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर धर्म एवं संस्कृति से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में धर्म सांस्कृतिक संगम उत्तर प्रदेश के महामंत्री धीरज सत, निसगर साहेब एवं असंग देव जी सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान सत्संग, आध्यात्मिक विचारों और धर्म-संस्कृति के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सत्संग के माध्यम से मनुष्य को सही मार्ग पर चलने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सत्संग का लाभ उठाया और आध्यात्मिक विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयोजन का माहौल भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा।

rexpress 