रायबरेली-मवेशी से टकराकर बाइक सवार तीन घायल, हालत गंभीर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बांदा-डंडा मार्ग पर दतौली के पास मवेशी से टकराने के बाद बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद करते हुए घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार बांदा-डंडा मार्ग से गुजर रहे थे, तभी दतौली के पास अचानक मवेशी सामने आ गया। बाइक की मवेशी से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

rexpress 