रायबरेली तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर एक घायल
रिपोर्ट - अमित अवस्थी
मो - 7007782057
बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के चूरूवा पश्चिम गांव बाईपास पर राजामऊ गांव के पास रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान मनीष सिंह चौहान (52) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह, निवासी गोमती नगर, लखनऊ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

rexpress 