रायबरेली- पीड़िता नें पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार,,,,,,

रायबरेली- पीड़िता नें पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार,,,,,,

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी



 ऊंचाहार-रायबरेली-एक विधवा महिला ने तीन लोगों पर शादी का झांसा देकर बलात्कार और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्य आरोपी राम मिलन सहित अजरा सिंह और राजू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की महिला की शादी प्रतापगढ़ जनपद कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। वह ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र मायके में आई थी। उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी अरखा निवासी राम मिलन ने उनके साथ जबरन बलात्कार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मिलन, अजय सिंह और राजू पंडित ने मिलकर उन्हें शादी का झांसा दिया और राम मिलन ने उनका शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता के अनुसार, उनके पास आरोपियों के खिलाफ मोबाइल पर कॉल रिकॉर्डिंग के रूप में सबूत भी मौजूद हैं। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0-367/2025, धारा-69, 351 (3) बी०एन०एस० व 3(1), द.ध एस०सी०एस०टी० एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी दर्ज हो चुका है।
हालांकि, शिकायत और बयान दर्ज होने के बावजूद, पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपीगण उन पर मुकदमा वापस लेने और सुलह करने का दबाव बना रहे हैं, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश देने का निवेदन किया है।