रायबरेली के लालगंज में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बांदा-टांडा मार्ग पर दो सड़का के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है। घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बांदा-टांडा मार्ग स्थित दो सड़का के पास की बताई जा रही है।

rexpress 