रायबरेली-व्यापारी फिर से बनाएंगे भारत को सोने की चिड़िया-संदीप बंसल।

रायबरेली-व्यापारी फिर से बनाएंगे भारत को सोने की चिड़िया-संदीप बंसल।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी
मो. 9451130505

सलोन-देश का व्यापारी उद्यमी जब एकजुट हो जाएगा तो भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाएगा और इसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह बात भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने सलोन में एक शपथ ग्रहण समारोह में कहा। सभी व्यापारियों उद्यमियों को इसके लिए झुकना होगा उद्योग व्यापार के विकास के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को उखाड़ फेंकते हुए विश्व में पहले पायदान पर भारत के व्यापार को ले जाना होगा यह भाव आज सलोन  के शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने व्यक्त किए
संदीप बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए प्रदेश के व्यापारियों ने कमर कस ली है व्यापारी अपने उद्योग और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए भी कृत संकल्पित हैं सर्वाधिक आभार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का है जिन्होंने अर्थव्यवस्था के प्रहरी व्यापारी की भावनाओं को समझते हुए उत्तर प्रदेश में शिक्षक बाल मजदूर दिवस की तरह व्यापारी दिवस को सरकारी तौर पर मनाए जाने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है। जिसकी घोषणा अति शीघ्र सरकार के द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से कोई अधिकारी कर्मचारी सरकारी महकमा किसी व्यापारी का बाल बांका नहीं कर पाएगा और निश्चित रूप से उद्योग और व्यापार अपने आप गति को प्राप्त करेगा। फल स्वरूप व्यापार उद्योग बढ़ेगा और सरकार का राजस्व और अर्थव्यवस्था बढ़ेगी उन्होंने व्यापार और उद्योग के विकास के लिए व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंजीकरण कराने का भी आह्वान किया साथ ही यह भी कहा किसी भी संदर्भ में यदि वाणिज्य कर विभाग वित्त विभाग किसी व्यापारी का शोषण करने की नियत रखता है तो उसकी सूचना जानकारी व्यापार मंडल पदाधिकारियों को दी जाए उस पर तुरंत कार्यवाही कराने की जिम्मेदारी व्यापार मंडल की होगी उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों सुनील कुमार साहू तहसील प्रभारी, चौधरी सऊद नगर अध्यक्ष ,दिनेश कौशल नगर महामंत्री, मुरारी लाल साहू, दिनेश अग्रहरी महामंत्री, पवन साहू, विपिन कौशल, लकी अरोड़ा, पवन अग्रहरी ,इरफान रायनी, मेवा लाल साहू, दलजीत अरोड़ा, दिलीप कौशल, अतुल कौशल, इंद्रपाल यादव, सत्यम जयसवाल, प्रांशु अग्रहरी, रानू साहू, सचिन, खालिद राइनी, संरक्षक सुरेश कुमार गुप्ता सरदार मंजीत सिंह,को बधाई देते हुए सच्चाई ईमानदारी के साथ गुणवत्ता परक व्यापार करने पर जोर दिया । उत्तर प्रदेश प्रदेश के पदाधिकारी जावेद भेद अनुज गौतम मलखान सिंह यादव ललित सक्सेना और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के अध्यक्ष अतुल गुप्ता प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह छाबड़ा जिला प्रभारी संदीप जैन वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला कोषाध्यक् नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता महामंत्री अब्दुल वाहिद नगर प्रभारी केके गुप्ता ,पंकज प्रजापति, वीके रावत, गीता सिंह ,राजकुमारी सिंह, विमलेश मिश्रा, प्रियंका अवस्थी,  वीरेंद्र अग्रहरी,   एवं सैकड़ों अन्य व्यापारी नेता प्रमुखता से शामिल रहे।