रायबरेली-तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर

रायबरेली-तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर

-:विज्ञापन:-




घटना में प्राथमिक परीक्षण के दौरान पत्नी की मौत, पति का किया गया उपचार

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र महाराजगंज के अंतर्गत बछरावां महाराजगंज मार्ग पर असनी गांव के मुख्य चौराहे के पास एक निमंत्रण में शामिल होने के पश्चात वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार बुजुर्ग दंपति को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार दंपति गंगाराम पुत्र शीतल उम्र 67 वर्ष अपनी पत्नी आशा उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम बाला थाना हरचंदपुर, जो की महाराजगंज थाना क्षेत्र के बसकटा गांव में अपने बेटे की ससुराल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे, जैसे ही वह बछरावां महाराजगंज मार्ग पर असनी गांव के मुख्य चौराहे के पास पहुंचे, तभी बछरावां से महाराजगंज की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान आशा को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं घायल अवस्था में गंगाराम का प्राथमिक उपचार किया गया है। घटना के बाद सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।