रायबरेली-हल्का लेखपाल पर लगे गम्भीर आरोप सरकारी भूमि हो रहा अवैध कब्जा,,,,?

रायबरेली-हल्का लेखपाल पर लगे  गम्भीर आरोप सरकारी भूमि हो रहा अवैध कब्जा,,,,?

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-गाँव के शख्स ने ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल पर बड़े गम्भीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि ग्राम प्रधान और लेखपाल ने मिलकर पहले ग्राम सभा की सरकारी भूमि बेच दो और अब उसपर पक्का निर्माण करवा रहे हैं। सरकार की क्षति होता देख मामले की शिकायत एसडीएम से की है। 

 क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी गांव के रहने वाले अखिलेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल ने मिलकर ग्राम सभा 
की बेस कीमती भूमि को सदर क्षेत्र के मूल निवासी राम सिंह नाम के शख्स से बेच डाला और उनकी ही सह पर उसपर पम्का निर्माण कराया जा रहा है। अब 
क्षेत्रोप लेखपाल  पक्ष लेते हुए उसका पम्का मकान निर्माण
करवा रहे है। हालांकि स्थानीय लोगों ने हो अवैध निर्माण को 
रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन निर्माणकर्ता का पक्ष लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल ने ग्रामीणों को न सिर्फ ऐलानिया धमकी दी अपितु कि एसडीएम का नाम बखूबी इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह निर्माण उनकी आदेश पर कराया जा रहा है। पीड़ित ने  गुरुवार को चार लोगों को नामित करके एसडीएम से लिखित शिकायत कर तत्काल प्रभाव से  दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही माँग के साथ ग्राम सभा की भूमि पर हुए पक्के निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराने का निवेदन किया है।