रायबरेली- ऊंचाहार में जन सुविधा मेले का आयोजन विधायक मनोज कुमार पान्डेय नें फीता काट किया मेले का शुभारंभ,,

रायबरेली- ऊंचाहार में जन सुविधा मेले का आयोजन विधायक मनोज कुमार पान्डेय नें फीता काट किया मेले का शुभारंभ,,

-:विज्ञापन:-

,,, 



      रिपोर्ट-सागर तिवारी



 ऊंचाहार-रायबरेली- विधासभा क्षेत्र में सलोन–ऊंचाहार मार्ग पर  गुरुवार को  जन सुविधा मेले का आयोजन किया । यह मेला प्रधानमंत्री की प्रेरणा से 'सेवा पखवारा' के तहत कुशल भवन, एन.टी.पी.सी. रोड पर 12 बजे से आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था।पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऊँचाहार के विधायक मनोज कुमार पाण्डेय इस मेले के मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मेले का आयोजन ऊंचाहार खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने किया। 
मेले में स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध शामिल रहीं इनमें स्वास्थ्य जाँच शिविर, मुफ्त दवा वितरण, नेत्रों की जाँच और परामर्श शामिल हैं। महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श और मुफ्त दवाएँ भी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त, नागरिक अपने त्रुटिपूर्ण बिजली के बिलों में सुधार करवाया। राशन कार्ड, पेंशन और शौचालय जैसी सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान भी मेले में किया गया।
श्रम विभाग और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही, सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान किया गया। इस दौरान विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने एक हजार महिलाओं को साड़ी,  24 किसानों को बीज, 9 दिव्यांगो को ट्राई साईकिल वितरित किया। इसके अतिरिक्त मेले में 500 उपभोक्ताओं का बिजली का गलत बिल दुरुस्त कराया गया। 300 पात्र लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का लाभ समेत 150 लोगों के आंखों की जांच की गई और मेले में सभी स्टालों पर लोगों को ईलाज, पेंशन, लाभ समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान तकरीबन 2000 हजार महिलाओं को साड़ी भी वितरण किया गया | विधायक ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और खुद के कार्यो को गिनाया। इस दौरान पिपरहा गाँव निवासी हीरालाल पासी ने विधायक से मंच से चन्द शब्द बोलने का निवेदन किया। इसके बाद हीरालाल ने ऊंचाहार ग्राम प्रधान धनराज यादव द्वारा 15 सालों में ग्राम सभा में किए घोटालों और दलितों पिछड़ों के साथ किए भेदभाव अत्याचार की लम्बी फेहरिस्त सुनाई। 
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र बहादुर सिंह साधू भईया,अजय गुप्ता प्रधान मारियानी 
पवन सिंह प्रधान कंदरावाँ
सुरेश पटेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल, प्रधान शिवप्रकाश पासी 
ब्रजेश यादव प्रधान प्रतिनिधि गोकना,कुल्ले टिकरी प्रधान
गोलू सिंह प्रधान प्रतिनिधि पचखरा, अनिल पान्डेय,शिवपूजन, अरूण पान्डेय आदि मौजूद रहे। 
इसके बाद विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने बहुचर्चित हरिओम हत्या कांड में मृतक हरिओम की पत्नी और बेटी से भी मुलाकात की विधायक ने उनके आंसू पोछे और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।