रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सेवा में आगे आए भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी, हजारों लोगों को बांटी जलेबी और केला

रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सेवा में आगे आए भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी, हजारों लोगों को बांटी जलेबी और केला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- डलमऊ में आयोजित ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सेवा और सत्कार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में डलमऊ तहसील क्षेत्र के जहांगीराबाद में भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए जलेबी एवं केले के वितरण का विशेष आयोजन किया गया।
इस दौरान हजारों की संख्या में गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को जलेबी और केला वितरित किया गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। आयोजन के माध्यम से भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी ने आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम में निर्भय पांडेय सहित क्षेत्र के कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को जलेबी और केला वितरित किया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच सामाजिक सहयोग और सेवा भावना की मिसाल पेश की।