रायबरेली-कनपटी पर कट्टा लगाकर एक महिला के साथ दो अज्ञात चोरों ने आभूषण लूटने का आरोप,,,,,

रायबरेली-कनपटी पर कट्टा लगाकर एक महिला के साथ दो अज्ञात चोरों ने आभूषण लूटने का आरोप,,,,,

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने बीते शनिवार की रात नौ बजे दरवाजे पर बर्तन धोने के दौरान दो युवकों पर तमंचा लगाकर नशीला पावडर रुमाल में लपेटकर सुंघाने के णबाद जेवरात लूट लेने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोप को झूठा बता रही है।
                                क्षेत्र के गांव पूरे किसुनी मजरे अरखा गांव निवासी अनिल की पत्नी ममता का कहना है। कि शनिवार की देर शाम करीब नौ बजे दरवाजे पर बर्तन साफ कर रही थी। तभी मुँह बांधकर कर दो लोग आए और उसे दबोच लिया उसके सर पर तमंचा लगा दिया और रुमाल में नशीला पावडर सूंघा दिया। जिससे महिला चिल्लाने के साथ बेहोश हो गई। आरोप है। कि इसके बाद महिला के गले का मंगलसूत्र, पायल, कान का बाला, नाक की कील समेत जेवरात लेकर भागने लगे बाद में परिजनों की गुहार पर ग्रामीणों के दौड़ने के अपने आप को घिरा देखकर गांव के बाहर जेवरात फेंककर फरार हो गए। बाद में परिजनों ने महिला को अरखा के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। और पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की है। ग्रामीणों का कहना है।कि महिला के परिजनों  के चीखने चिल्लाने के बाद ग्रामीणों के द्वारा घेरा बंदी के कारण चोर भाग निकले हैं। वही इस बाबत कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। महिला के जेवरात मिल गए हैं। वहीं चोरी की घटना झूठी है।