रायबरेली बछरावां पुलिस की सक्रियता के चलते बस में छूटा बैग हुआ बरामद, महिला को किया गया सुपुर्द

रायबरेली बछरावां पुलिस की सक्रियता के चलते बस में छूटा बैग हुआ बरामद, महिला को किया गया सुपुर्द

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमित अवस्थी ( गुड्डू)
मो - 7007782057

बछरावां रायबरेली- परिवहन निगम की बस में बैग छूट जाने के बाद बछरावां पुलिस की सक्रियता के चलते बैग को बरामद कर महिला को सुपुर्द किया गया है। महिला ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है। विदित हो कि मंगलवार की शाम 5:00 बजे के आसपास बछरावां कस्बे चौराहे पर परिवहन निगम की बस को रोक कर महिला के छूटे हुए बैग को बरामद कर उसे सुपुर्द किया गया है। जानकारी प्राप्त हुई कि निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे की रहने वाली एक माधुरी नाम की महिला जो लखनऊ से सफर तय कर निगोहा चौराहे पर उतर गई थी। बस से उतरने के बाद महिला को अपने बैग का ख्याल आया, तब तक बस सवारियों को उतार कर रायबरेली के लिए जा चुकी थी। महिला के द्वारा बछरावां कस्बे में अपने किसी जान पहचान वाले व्यक्ति को फोन कर मामले की जानकारी दी। उस व्यक्ति के द्वारा बछरावां पुलिस को घटना की जानकारी तुरंत दी गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बस को रोक कर महिला के बैग को बरामद कर लिया और महिला को सुरक्षित बैग सुपुर्द किया। बैग के अंदर अपना मोबाइल, पैसे व अन्य जरूरी सामान पाकर उक्त महिला ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बछरावां पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।