रायबरेली: जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल

रायबरेली: जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया बाजार में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई महिलाएं एक महिला को घेरकर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में आधा दर्जन के करीब महिलाएं एक महिला को घेरकर पीटती नजर आ रही हैं।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
फिलहाल वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।