रायबरेली-अधिवक्ता हित,सम्मान और संगठन की एकजुटता प्राथमिकता - शैलेंद्र अग्निहोत्री

रायबरेली-अधिवक्ता हित,सम्मान और संगठन की एकजुटता प्राथमिकता - शैलेंद्र अग्निहोत्री

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सौंपे गए मनोनयन पत्र

हाईकोर्ट चुनाव के प्रत्याशियों का बढ़ाया उत्साह

रायबरेली।न्यू हाईकोर्ट,लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा एवं विधि प्रकोष्ठ की ओर से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संगठन एवं विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान,उनके अधिकारों की रक्षा और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना संगठन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में अधिवक्ताओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर संगठन मजबूती से उनकी आवाज उठाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिवक्ताओं को एकजुट करते हुए विधि क्षेत्र में उनकी भूमिका को और मजबूत करना है।संगठन की गतिविधियों का विस्तार करते हुए अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से संबंधित मंचों पर उठाया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

*संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी*

राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रभारी एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी होते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती,अधिवक्ता हितों की रक्षा और आपसी एकजुटता के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।नवनियुक्त पदाधिकारियों से उन्होंने संगठन की विचारधारा,नीतियों और उद्देश्यों को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट श्रवण उपाध्याय तथा सहसंयोजक एडवोकेट कीर्ति तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।

*हाईकोर्ट चुनाव के प्रत्याशियों का बढ़ाया उत्साह*

कार्यक्रम के दौरान न्यू हाईकोर्ट,लखनऊ में विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर संगठन की ओर से घोषित प्रत्याशियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल कर चुके प्रत्याशियों को संगठन की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया गया। पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।कार्यक्रम में एडवोकेट भूमिका बाजपेई,एडवोकेट ममता सिंह,एडवोकेट रितिका गौड़,एडवोकेट गीता मिश्रा,रचना देवगन,जिला अध्यक्ष लखनऊ अंजली श्रीवास्तव,जिला संयोजक महिला मोर्चा तथा नूपुर बनर्जी,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और अधिवक्ता हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।