रायबरेली मामूली विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लगाया पड़ोसियों पर हत्या का आरोप

रायबरेली मामूली विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लगाया पड़ोसियों पर हत्या का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमित अवस्थी 
मो - 7007782057

बछरावां रायबरेली- शौचालय बनवाने के दौरान विवाद में हुए हमले में बुजुर्ग गिरकर अचेत हो गया, जिसे डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। विदित हो कि मंगलवार शाम 4:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के घनश्याम खेड़ा मजरे उफरापुर गांव में कई दिनों से चल रहा विवाद बुजुर्ग की मौत का कारण बन गया। जानकारी प्राप्त हुई कि घर के सामने मृतक कृष्ण पाल यादव एक शौचालय का निर्माण करवा रहे थे। शौचालय निर्माण के दौरान पड़ोसियों से विवाद हो गया था। उक्त मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के बीच मामले में बीच बराव भी करा दिया था। परंतु आज शाम एक बार फिर विवाद ने घातक रूप ले लिया और पड़ोसियों के द्वारा बुजुर्ग घनश्याम पर हमला बोल दिया गया। इसी दौरान घनश्याम धक्का लगते ही जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। परिजनों के द्वारा अचेत अवस्था में कृष्ण पाल को अस्पताल लेकर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के दौरान ही बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों ने अपने पड़ोसी रामचंद्र, पिंटू, पन्नालाल, राम सिंह और अर्पित पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाया है।थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।