उद्यान मंत्री ने तीन दिवसीय सरस मेला का किया शुभारंभ

उद्यान मंत्री ने तीन दिवसीय सरस मेला का किया शुभारंभ

-:विज्ञापन:-




रायबरेली। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने आज जीआईसी के मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तत्वाधान में आयोजित *"जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला-2026"* का फीता काटकार उद्घाटन कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वःनिर्मित उत्पादों की विक्रय एवं प्रदर्शनी के लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी,मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, उपायुक्त एन०आर०एल०एम० सविता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उद्यान मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 04 महिला समूह की महिलाओं को 07 करोड़ 63 लाख से अधिक का डमी चेक देकर सम्मानित किया। योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारी दीनशाहगौरा अशोक कुमार सचान, खंड विकास अधिकारी अमावां संदीप कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी लालगंज गगनदीप सिंह एवं बैंक स्तर पर उत्कर्ष कार्य करने वाले अग्रणी बैंक प्रबंध रुपेश दुबे, क्षेत्रीय प्रबंधक अनुज कुमार यादव व शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आदर्श स्वयं सहायता समूह की महिला गंगा सिंह ने बताया कि उन्होंने लगभग 258 समूह का गठन कर महिलाओं को समूह से जोड़कर खुद भी सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मातृ शक्ति को स्वावलंबी व सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है, आज देश व प्रदेश में महिलाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उनको सशक्त बनाकर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। आज आप छोटे-छोटे कार्यों से लेकर महिलाओं के समूह के कार्यों का आकलन करेंगे तो आपको गर्व होगा कि हमारी मातृ शक्ति सशक्त, स्वावलंबी बनकर आगे बढ़ रही है हर क्षेत्र में देश, प्रदेश व जनपद का नाम रोशन कर रही है। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा सहित संबंधित अधिकारी व समूह की महिलाएं, लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।